फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bade bhaee ko peet-peet kar maar daala,do beegha khet bechane se naaraaj tha

बड़े भाई को पीट-पीट कर मार डाला,दो बीघा खेत बेचने से नाराज था

Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
bade bhaee ko peet-peet kar maar daala,do beegha khet bechane se naaraaj tha
तालग्राम(कन्नौज)। मुड़िया गांव में दो बीघा जमीन बेचने से नाराज छोटे भाई ने बड़े को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। वारदात के समय बड़ा भाई खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर नमूने जुटाए। पुलिस ने आरोपी भाई लाल सिंह को शाम को गांव से गिरफ्तार कर लिया। चचेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि भाई की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुड़िया गांव निवासी हंसराज(36) पुत्र बांकेलाल की शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन चचेरे भाई के हाथ 40 हजार रुपये में बेच दी थी। इसके बाद पंजाब में नौकरी करने चले गए। तीन माह पहले पंजाब में दुर्घटना हो गई। इससे वह पैर से दिव्यांग हो गए। ठीक होने पर घर लौट आए। यह मंगलवार दोपहर बाद दो बजे के करीब खेत पर बनी झोपड़ी में लेटे खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी छोटे भाई लाल सिंह ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। चचेरा भाई खेत पर गया तो आरोपी लाल सिंह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई महावीर पुत्र सुंदर लाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दरोगा राजेश प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को मायके भेज घटना को दिया अंजाम
आरोपी भाई लाल सिंह ने सुबह अपनी पत्नी राजकुमारी और दो बेटियों को हसेरन के रुउहा गांव भेज दिया था। यहां उसकी साली की बुधवार को बरात आनी थी। सबसे छोटे भाई मौजीलाल को मवेशियों को चराने के लिए भेज दिया। इसके बाद घर में अकेला रहने पर शराब पीकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed