{"_id":"57361ed04f1c1b816b919c93","slug":"baba-hardev-singh-s-demise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 14 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह
- फोटो : ANI
निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह के निधन पर उनके अनुयायियों में शोक छा गया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का निधन शुक्रवार को कनाडा में सड़क हादसे में हो गया। यह जानकारी मिलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
संत निरंकारी भवन के स्थानीय मुखी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा जी मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने पूरी दुनिया को इसका संदेश दिया। सेवा दल संचालक सुशील बाबू, नरेश वर्मा और शशि प्रभाकर ने कहा बाबा जी के निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। मानवता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन