{"_id":"6526ea33f551a806a1016b06","slug":"ayushman-cards-started-being-made-for-people-of-60-years-of-age-kannauj-news-c-214-1-knj1005-3979-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 60 वर्ष के लोगों के बनने लगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 60 वर्ष के लोगों के बनने लगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
तालग्राम। अब 60 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों को भी पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा सरकार देने जा रही है। इसके लिए बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सीएचसी, पीएचसी के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अभी तक ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे थे, जो आर्थिक गणना 2011 के तहत पात्र थे। सरकार ने अब ऐसे सभी लोगाें को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जो 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनके परिवार में छह या उससे अधिक सदस्य हैं, उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। ताकि वह पांच लाख तक का निशुल्क इलाज अस्पताल में करा सकें। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लाेगों का बेहतर इलाज हो सकेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत सहायक, सरकारी राशन कोटेदार से सहयोग की अपील की गई है।