{"_id":"64496c2a336a6b0cd3071e18","slug":"ax-between-two-parties-five-injured-kannauj-news-c-12-1-202358-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर: \nदो पक्षों के बीच चली कुल्हाड़ी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर: दो पक्षों के बीच चली कुल्हाड़ी, पांच घायल
Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी चल गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक पक्ष के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी लाला मिश्रा ने बताया कि वह रविवार को ट्रैक्टर में गल्ला लेकर घर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी रणवीर सिंह सड़क पर कार खड़ी थी। ट्रैक्टर किनारे से निकाला तो टायर नाली में फंसकर पाइप टूट गया। इसी बात पर पड़ोसी रणवीर और उसके पुत्र सनी सिंह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा। उसने शाह चौकी में शिकायत की। पुलिस सोमवार को रणवीर सिंह के घर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर लौट गई। वह मंगलवार दोपहर चौकी जा रहा था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पिता और नाबालिग बहन उसे घायल हालत में बाइक से गाजीपुर थाना ले जाने के लिए निकले। रास्ते में दूसरे पक्ष ने चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर मारी। वह तीनों लोग गिरने से घायल हुए। दूसरे पक्ष के रणवीर सिंह ने बताया कि उसकी नाली का पाइप लाला ने तोड़ डाला। विरोध करने पर घर में घुसकर रमाकांत मिश्रा, बाबू मिश्रा , लाला मिश्रा, रमाकांत के भांजे मुन्नू, पुत्तू ने पत्नी मालती को पीटकर घायल किया है। बीच-बचाव में उसे भी चोट आई हैं।