Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Avoid suspicious links and create strong passwords.

Kannauj News: संदिग्ध लिंक से बचे और मजबूत पासवर्ड बनाएं

Sat, 21 Nov 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Avoid suspicious links and create strong passwords.
कन्नौज। इंटरनेट की दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच छात्रों ने वैश्विक मंच पर सुरक्षित डिजिटल भविष्य का खाका खींचने की पहल की है। जेपीएस में आयोजित साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीएचएमयूएन) में 21 स्कूलों के छात्र 21 देशों के प्रतिनिधि बनकर साइबर सुरक्षा, डिजिटल जिम्मेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विमर्श कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की कार्यशैली की तर्ज पर सजे इस मंच पर छात्र कूटनीतिक संवाद, तार्किक बहस और विचारों के आदान-प्रदान से साइबर चुनौतियों के समाधान तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि एडीएम विजय कुमार मिश्रा, सी-डैक के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक अवधेश कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. संजय शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की समितियों के माध्यम से छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच की तर्ज पर बहस, संवाद और कूटनीतिक चर्चा की।
विज्ञापन

विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभागियों ने साइबर अपराध, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, पहचान की चोरी और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर तार्किक विचार प्रस्तुत किए। मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, निजी जानकारी की सुरक्षा और संदिग्ध लिंक से बचने पर जोर दिया गया। आयोजन के माध्यम से छात्रों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं शिकायत
एडीएम विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि एमयूएन जैसे आयोजन छात्रों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व, संवाद, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी। ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। सी-डैक के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि तकनीक आज जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। साइबर सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए देशभर के 18 प्रदेशों में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed