फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to murder by drinking acid, report on in-laws

तेजाब पिलाकर हत्या का प्रयास, ससुरालियों पर रिपोर्ट

Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder by drinking acid, report on in-laws
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को तेजाब पिलाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद जबरिया गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने मायके में पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कनपटियापुर गांव निवासी मोहम्मद्दीन ने 25 नवंबर 2018 को बेटी साजरीन की शादी नदिया बुजुर्ग, थाना ककवन, कानपुर निवासी आरिफ से की थी। शादी के बाद से आरिफ और परिवार के लोग दहेज में बाइक की मांग करने लगे। शनिवार को साजरीन ने पति आरिफ, ससुर मोहम्मद रजा, सास अनीशा बेगम और ननद रुखसार के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसमें बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति और परिवार के लोगों ने आठ नवंबर को तेजाब पिलाकर हत्या का प्रयास किया। इससे वह झुलस गईं। हत्या करने में असफल होने पर गर्भपात करा दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed