फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to kill wife for dowry

Kannauj News: दहेज के लिए पत्नी को जान से मारने का प्रयास

Tue, 23 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill wife for dowry
तिर्वा। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह पीड़िता पति के चंगुल से भाग निकली और पुलिस को पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भुगैता पुर गांव निवासी जूली सिंह ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2018 को गांव के ही कुलदीप ठाकुर के साथ हुई थी। एक वर्ष बाद से ही पति समेत ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होते देख ससुरालीजन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 21 मई 2023 को सास पुष्पा देवी, ननद ईशा सिंह व फुफुआ सास पूनम सिंह ने मारपीट की ओर घर से निकाल दिया और धमकी देने लगे कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ससुरालियों को बुलाया और समझौता करा के वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रास्ते में सभी ने मिलकर गर्दन पर दुपट्टे का फंदा बनाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह चंगुल से निकल आई और कोतवाली पहुंच गई। पीड़िता ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed