फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to kill wife by poisoning in property dispute, report filed

प्रापर्टी विवाद में पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill wife by poisoning in property dispute, report filed
कन्नौज। प्रापर्टी के विवाद में युवक ने जहर देकर पत्नी को मार डालने का प्रयास किया। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वह पैतृक जमीन प्रेमिका के नाम कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के अहमदपुर रौनी निवासी राजेंद्र ने करीब 10 साल पहले ममता से शादी की थी। राजेंद्र के नाम फरीदाबाद, अहमदपुर रौनी और गोची गांव में कीमती जमीन है। शुक्रवार को ममता ने सदर कोतवाली में पति राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति का बलई गांव में रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

महिला के झांसे में आकर पति उसके नाम जमीन कर रहे हैं। विरोध करने पर 25 जुलाई की रात फरीदाबाद वाले मकान में राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। किसी तरह वह गांव लौटीं। यहां ससुराल के लोगों के बीच पंचायत हुई। इसके बाद भी पति प्रेमिका के नाम बैनामा कर उसकी हत्या की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed