{"_id":"615750648ebc3e62411113d4","slug":"attempt-to-kidnap-a-woman-coming-in-lobby-kannauj-news-knp6557228196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी में आ रही महिला के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरवी में आ रही महिला के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की पैरवी करने के लिए पिता के साथ आ रही महिला का ससुरालीजनों ने अपहरण करने का प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर यह भाग गए।
इलाके के गांव कमालपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मैकूलाल ने बताया कि बेटी लक्ष्मी की शादी 13 अप्रैल 2018 को किशन मोहन उर्फ धर्मेंद्र सक्सेना के साथ की थी। शादी के आठ माह बाद अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को बेटी के साथ मुकदमे की पैरवी करने तहसील जा रहे थे। गांव के बाहर मुख्त्यार के ट्यूबवेल के पास पति किशन मोहन अपने भाई गोविंद, पिता कुंवर बहादुर व तीन अज्ञात लोगों के साथ कार से आया। इन लोगों ने लक्ष्मी के अपहरण का प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर यह भाग गए। मुकदमे की पैरवी के बाद वापस लौटते समय किशन लाल ने फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की। शिकायत के बाद तालग्राम रोड पर चौकी पुलिस पहुंची। किशनपाल भाई व पिता के साथ भाग गया।
पुलिस ने साथ आए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सचिन निवासी नगला सुदामा जनपद मैनपुरी, राजेश निवासी लोधी मोहल्ला मैनपुरी, सुभाष निवासी सरदामई विशुनगढ़ का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित लक्ष्मी देवी का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान किशन मोहन ने दूसरी शादी कर ली है।