फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ATMs were poor, cash scramble

खराब पड़े एटीएम, कैश की मारामारी

Sat, 10 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ATMs were poor, cash scramble
बैंक आफ इंडिया शाखा के एटीएम से पैसे निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर में शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में शहर की जनता करीब दो दर्जन एटीएम के भरोसे ही है, लेकिन शहर के करीब डेढ़ दर्जन एटीएम शनिवार को ही धोखा दे गए। ऐसे में बाकी के एटीएम पर लंबी-लंबी कतारें लगी रही। जिससे उपभोक्ताओं का अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन दिन बैंकों की छुट्टी पड़ जाने और ज्यादातर एटीएम बूथ खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पीएनबी बैंक, एक्सिस बैंक के शहर में लगे तीन एटीएम, कलक्ट्रेट रोड पर लगा बैंक आफ इंडिया का एटीएम, विजया बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत अधिकांश एटीएम से उपभोक्ता पैसा नहीं निकाल सके, कारण या तो ज्यादातर एटीएम मशीन में कैश नहीं है या उनमें कनेक्टविटी ही गायब रहती है। सरायमीरा में 6 एटीएम है। जिसमें एक एटीएम खराब है वहीं पांच में शनिवार को कैश नहीं निकला।
विज्ञापन


इसी प्रकार कन्नौज शहर में 20 से अधिक एटीएम है। जिसमें चार एटीएम काम नहीं कर रहे है। सिर्फ दो एटीएम से कैश निकला। शेष एटीएम में कैश नहीं मिला। बैंक उपभोक्ता दीपक शुक्ला ने बताया पीएनबी बैंक का एटीएम शुरूआत में कुछ दिन चला, लेकिन उसके बाद से लगातार उसमें कुछ न कुछ गड़बड़ी है। उपभोक्ता अचल अवस्थी ने कहा कि ऐसी सर्दी में व्यक्ति अपने सभी काज छोड़कर एटीएम के बाहर लाइन में लगा है और ऐसे में कई एटीएम तक पहुंचते-पहुंचते पता चलता है कि पैसा ही खत्म हो गया है। इसके लिए केवल बैंक प्रबंधन ही जिम्मेदार है। उपभोक्ता रीतेश दुबे ने कहा तीन दिन की एक साथ छुट्टी हो जाने के कारण वैसे भी परेशानी बढ़ गई है और ऊपर से अधिकतर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। आदेश दुबे ने बताया सरकार को बैंकों की एक साथ तीन दिन की छुट्टी नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed