{"_id":"5df139f68ebc3e87d53c347a","slug":"at-the-time-of-opd-doctor-busy-in-ot-patient-suffering-kannauj-news-knp5316116139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी के समय डॉक्टर ओटी में व्यस्त, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी के समय डॉक्टर ओटी में व्यस्त, मरीज बेहाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के समय खाली पड़ा सर्जन कक्ष।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल में ओपीडी के समय सर्जन ओटी में व्यस्त रहते हैं। मरीजों को घंटों इंतजार के बाद भी चिकित्सक नहीं मिलते हैं। इससे कई बार इन्हें वापस होना पड़ जाता है। मरीजों ने इस मामले की कई बार शिकायत की। सुधार नहीं हो सका।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को संदीप गुप्ता की ड्यूटी थी। दोपहर 12:30 बजे तक उनका कोई पता नहीं था। मरीजों के पूछने पर बताया गया कि वह ओटी में आपरेशन कर रहे हैं। जलालपुर निवासी सियाराम, इस्वापुर निवासी रूपेश, चौधरीसराय निवासी रानी दुबे, बेलामऊ सरैयां निवासी धीरेंद्र का कहना था कि अक्सर सर्जन नहीं मिलते हैं। वह लोग काफी दूर से आते हैं। चिकित्सक के न मिलने से लौटना पड़ता है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि अस्पताल में सर्जन की कमी है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। इसके बावजूद वह सर्जन से वार्ता करेंगे। मरीजों का समय पर इलाज किया जाएगा।
दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि
कन्नौज। डेंगू पीछा नहीं छोड़ रहा है। किट से की जा रही जांच में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को पैथोलॉजी में की गई जांच में ठठिया निवासी जकरा (18) पुत्र खालिद हुसैन व अकबरपुर सरायघाघ निवासी श्यामू (18) पुत्र राम सिंह में डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।