{"_id":"698e2254a4838486c70f2e05","slug":"aryan-group-accused-of-rs-21-lakh-epf-scam-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144640-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आर्यन ग्रुप पर 21 लाख के ईपीएफ घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आर्यन ग्रुप पर 21 लाख के ईपीएफ घोटाले का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ कथित आर्थिक अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि आर्यन ग्रुप द्वारा 97 सफाई कर्मचारियों का 22 माह का ईपीएफ जमा नहीं किया गया। इससे 21 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। कर्मचारियों को अब तक सुरक्षा कवच और एसआई कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी दोपहर 12 बजे पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह से इस मामले में पूछा कि कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और सुविधाएं अब तक क्यों नहीं दी गईं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ईपीएफ न काटा जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता का संकेत है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
उनहोंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 फरवरी तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तो 16 फरवरी को जिला मुख्यालय पर झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के साथ कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने जिले में महासंघ के प्रतिनिधियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष राजा सिंह आदि मौजूद रहे।