फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villager provided with a copy of the family register following a complaint.

Kannauj News: शिकायत पर ग्रामीण को दिलाई परिवार रजिस्टर की नकल

Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villager provided with a copy of the family register following a complaint.
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत पुराभोज में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम व बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। परिवार रजिस्टर की नकल और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित दो शिकायतें सामने आईं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया तथा संबंधित सचिव को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। गांव के एक युवक ने निजी जमीन पर अवैध कब्जे की भी शिकायत आई, जिस पर एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। अंत में एसडीएम, बीडीओ व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ रमाकांती ने गर्भवती रम्पुरा की दिव्या, असालतनगर रूबी, अकबरपुर अन्नपूर्णा, गिरधरपुर कीर्ति, जसुआमई संगीता, रौरी सुभी, सरदामई प्रीती समेत गर्भवतियों की गोदभराई और विजई नगला की नव्या व सरदामई के लक्ष्य का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed