फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arogya Mela to be held at 27 primary and three urban health centers

27 प्राथमिक व तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा आरोग्य मेला

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela to be held at 27 primary and three urban health centers
कन्नौज। दो फरवरी को जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेले को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। इससे कि लोगों को उनके घर के आसपास ही इलाज की सुविधा मुहैया हो सके। अस्पतालों में भीड़ से बचने के लिए लोग छोटी-मोटी बीमारियों को अनदेखा कर देते हैं। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए मेले की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में दो फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार को मेला लगेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को निशुल्क जांच सहित इलाज दिया जाएगा। 108 व 102 एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाया जाए। इससे शुरुआत में ही रोगों की पहचान हो सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत दो फरवरी से 31 मार्च तक हर रविवार को शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पर मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग से रविवार को डॉक्टरों की ड्यूटी पीएचसी पर लगाई जाएगी। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष तौर पर सहायक होगा जो किसी प्रकार की नौकरी में हैं, और रविवार को ही अवकाश होता है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मेले में आयुष्मान भारत योजना, संक्रामक रोगों, स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मरीजों को सभी सामान्य जांचों की सुविधा मिलेगी। साथ ही गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज किया जाएगा। मेले में आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मिलेगा इलाज व बचाव की जानकारी
मेले में कई सेवाएं व सुविधाएं मिलेंगी। टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मुख, स्तन व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग व फालोअप किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बांटे जाएंगे। गर्भावस्था, प्रसवकालीन, जन्म पंजीकरण परामर्श, संस्थागत प्रसव, जन्मजात एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी व सुविधा रहेगी। तंबाकू सेवन छोड़ने में सहायक उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed