{"_id":"69fb84c0294735053c0a1df8","slug":"area-panchayat-members-gave-100-proposals-worth-one-crore-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148687-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिए एक करोड़ के 100 प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिए एक करोड़ के 100 प्रस्ताव
विज्ञापन
छिबरामऊ। पंचवर्षीय कार्यकाल की अंतिम बैठक का आयोजन बुधवार को विकास खंड मुख्यालय में किया गया। ब्लॉक स्तरीय अफसरों के सामने प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। अफसरों ने एक माह के अंदर सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही गांव के विकास कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपये के 100प्रस्ताव दिए गए।
बीडीसी सदस्यों ने सहकारी समितियों पर निर्धारित मात्रा से कम खाद, बीज व उर्वरक दिए जाने का आरोप लगाया। बीडीसी सदस्य की एडीओ कोआपरेटिव से नोकझोंक भी हुई। बाद में बीडीओ दीपांकर आर्य ने एडीओ कोआपरेटिव को जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि मनमाने वितरण पर कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। कुछ प्रधानों ने राशन कार्डों में सदस्यों के नाम न जुड़ने की बात रखी। मौजूद पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने सभी के नाम जुड़वाने का आश्वासन दिया।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर नेट मीटरिंग की समस्या को रखा। समस्या के कारण पहले ही तरह ही बिल आ रहे हैं, जबकि सौ ऊर्जा संयंत्र से बनने वाली बिजली के यूनिट बिल में समायोजित किए जाने चाहिए। इस पर प्रभारी एसडीओ अनिल राम ने एक माह के अंदर समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बीडीओ ने बताया कि आए प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रतिनिधि बादाम पाल, बीईओ आनंद द्विवेदी, पशु चिकित्साधिकारी नेम कुमार शाक्य, एडीओ पंचायत ललितकांत दुबे, एडीओ आईएसबी अनिल कुमार, एडीओ समाज कल्याण यशपाल, सचिव आदित्य, शिवम, प्रियांशू, मनीषा पटेल आदि मौजूद रहे।