फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aphasaron ko dhaaga baandh liya suraksha ka vachan

अफसरों को धागा बांध लिया सुरक्षा का वच

Sat, 14 Nov 2020 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
aphasaron ko dhaaga baandh liya suraksha ka vachan
कैंप कार्यालय परिसर में डीएम राकेश कुमार मिश्र को सुरक्षा धागा बांधते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के निर्देशन में वारसी सेवा सदन संस्था के बच्चों के माध्यम से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने डीएम और एसपी को धागा बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन

बाल दिवस के उपलक्ष्य पर रेलवे चाइल्ड लाइन नौ से 14 नवंबर तक बच्चों के साथ दोस्ती सप्ताह मना रहा है। शनिवार को सबसे पहले बच्चे डीएम राकेश कुमार मिश्र के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। यहां डीएम को धागा बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। डीएम ने इन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसी तरह बच्चों ने पुलिस लाइन स्थित एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह को बैंड बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। एसपी ने कहा कि अगर कोई बच्चा मुसीबत में हो तो वह चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना दे। इससे कि बच्चों को तत्काल मदद की जा सके। अफसरों ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए। इससे इनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की संचालक मेराज बानो ने कहा कि शिक्षा, पोषण, और पूरा प्यार सभी बच्चों का अधिकार है। इस मौके मुस्कान, सुहाना, रुनझुन ,वंदना, विवेक, नैना बाथम ,प्रियंका मिश्रा, हुजैफा, तनवीर अहमद ,तौकीर अहमद , गुलफशा खान, पिंकी बाथम, प्रीति श्रीवास्तव, फैज अनवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed