फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   antim sanskaar ko lekar patnee aur bhaiyon ke beech hangaama

अंतिम संस्कार को लेकर पत्नी और भाइयों के बीच हंगामा

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
antim sanskaar ko lekar patnee aur bhaiyon ke beech hangaama
पति की मौत के बाद बेटियों के साथ बैठी शबनम। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। छह साल पहले मुस्लिम युवती से कोर्ट मैरिज कर खुशहाल जीवन यापन कर रहे निजी बस के परिचालक की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सदस्यों और पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। दोनों के समर्थकों की भीड़ जुटने से हंगामा होने लगा। तनाव देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

तालग्राम कस्बे के गांधीनगर निवासी राजवीर (35) पुत्र रामेश्वर यादव ने करीब छह साल पूर्व फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के जरारी भड़ौसा में रहने वाले शब्बीर की बेटी शबाना से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद राजवीर ने अपना नाम नूर मोहम्मद रख लिया। वह निजी बस पर परिचालक था। इस बीच बेटी नूर फातिमा और नूर सबी ने जन्म लिया। फेफड़ों में संक्रमण से शनिवार सुबह राजवीर उर्फ नूर मोहम्मद की मौत हो गई। पत्नी शबाना ने मुस्लिम धर्म के अनुसार कब्रिस्तान में दफन करने के लिए कस्बे के कुछ लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

राजवीर के भाई रामसिंह, सोनू, धर्मेंद्र, श्याम सिंह और बिट्टू महादेवी घाट पर शव दाह के लिए अड़ गए। इसी बीच दोनों के समर्थक पहुंच गए। यह अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद भाइयों ने महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed