फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anti serum is more effective in fighting rabies

Kannauj News: रैबीज से लड़ने में ज्यादा असरदार एंटी सीरम

Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anti serum is more effective in fighting rabies
कन्नौज। कुत्ता, बंदर, बिल्ली के काटने से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों को अब सरकारी अस्पताल में एआरवी के साथ सीरम भी लगाया जाएगा। इससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और वह रैबीज से लड़ने में असरदार होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज कुत्ता, बंदर और बिल्ली के काटने से इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इन्हें डॉक्टर की सलाह पर एआरवी इंजेक्शन लगाया जाता है। कई मरीज ऐसे होते हैं, जिनके गहरे घाव होते हैं, उन्हें डॉक्टर रैबीज एंटी सीरम लगाने की सलाह देते हैं। पहले मरीजों को सीरम बाहर से खरीदकर लाना पड़ता था पर अब सरकारी अस्पतालों में भी सीरम उपलब्ध कराया जा रहा है। गहरा घाव होने पर सीरम को उसी के पास लगाया जाता है और कभी-कभी हाथ में लगाया जाता है।
विज्ञापन

इससे मरीज की रैबीज से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जो ज्यादा असरदार होती है और मरीज जल्द स्वस्थ होता है। जिला अस्पताल में रैबीज एंटी सीरम उपलब्ध करा दिए गए हैं और सीएचसी पर भी जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि रैबीज के मरीजों को पहले एआरवी लगाया जाता था। अब सरकार ने सीरम भी उपलब्ध करा दिया है। इससे रैबीज के गंभीर मरीजों के लगाया जाएगा, जिससे उनकी रैबीज के वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्टों को दिया गया प्रशिक्षण : रैबीज एंटी सीरम किन मरीजों के लगाया जाएगा और उसकी मात्रा आदि के लिए फार्मासिस्टों को एक दिन का कानपुर में प्रशिक्षण दिया गया है। सीरम रैबीज से लड़ने में ज्यादा असरदार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed