फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ANMs have been instructed to create five Ayushman cards per day.

Kannauj News: एएनएम को पांच आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन बनाने का निर्देश

Wed, 14 Jan 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ANMs have been instructed to create five Ayushman cards per day.
तालग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को जिला आयुष्मान समन्वयक डॉ. सतेंद्र कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) को निर्देश दिया कि वे कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाएं। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन कम से कम पांच आयुष्मान कार्ड बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, उन्होंने एएनएम से घर-घर जाकर सर्वे करने और लोगों को योजना के बारे में जागरूक करने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

जिला आयुष्मान समन्वयक ने एएनएम को निर्देश दिया कि वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय, अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार, आयुष्मान मित्र अंकित चौरसिया, मीना कुमारी, उषा देवी, संध्या राजपूत, प्रतिभा आदि मौजूद रहे7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed