फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry villagers surrounded the house has electric performance

खफा ग्रामीणों ने बिजली घर घेर किया प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded the house has electric performance

बिजली विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही और विद्युत

विज्ञापन
आपूर्ति में हो रही अंधाधुंध कटौती से क्षुब्ध क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर बिजली विभाग के अधिकारी कार्यालयों में ताले डालकर खिसक लिए।

इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जहां एक तरफ जिलाधिकारी की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के ग्राम हाथिन, अटिया, अंतपुर, मदारपुर आदि कई गांवों के किसानों ने नगर के पूर्वी बाईपास स्थित बिजलीघर पर धावा बोल दिया।

ग्रामीणों की भीड़ को देखकर कार्यालय में मौजूद अधिकारी बिना किसी को कुछ बताए खिसक लिए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं आया तब किसानों ने दरी बिछाकर बिजलीघर पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों का रवैया जनता के प्रति अच्छा नहीं है। कहा कि बहवलपुर फीडर में 16 फरवरी से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब चल रहा है, जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। जिसके चलते क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

आरोप लगाया कि जब इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाती है तो वह एक-दो दिन में व्यवस्था में सुधार की बात कहकर टरका देते हैं। कहा कि पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण फसलें सूख रहीं हैं। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान उदयभान सिंह, प्रभाकांत, प्रधान मुन्नी देवी, सुशील कुमार, रामवीर, उदय प्रकाश सिंह, रामनरेश, रंजीत, अजय सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सत्यदेव सिंह, मथुरा प्रसाद, सुशील कुमार, रामवीर, जगदीशचंद्र, विश्राम वर्मा, राजवीर शाक्य, रामबाबू यादव, विनोद सिंह आदि ग्रामीण और किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed