फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   angry chairman and councilors sitting

खफा पालिका चेयरमैन व सभासद धरने पर बैठे

Thu, 05 Nov 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 05 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
angry chairman and councilors sitting
सांप्रदायिक संघर्ष में अज्ञात के नाम पर दर्ज मामले की आड़ में निर्दोषों का उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन करने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक व सभासद समेत पांच लोगों को हिरासत में लेने की घटना से नगर पालिका के चेयरमैन व सभासद लामबंद हो गए।
विज्ञापन



 आनन फानन में बुधवार को होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक निरस्त कर दी गई। चेयरमैन व सभासदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया और पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताया। पालिका बोर्ड की आज होने वाली बैठक में चेयरमैन सरोज पाठक के अलावा सभी सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन



जैसे ही कलेक्ट्रेट में अनशनकारियों को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाने की बात पता चली तो सभी का गुस्सा भड़क उठा। बैठक निरस्त कर सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस व प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कन्नौज शहर के निर्दोष युवकों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। बाद में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने डीएम को संबोधित मांगपत्र अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अज्ञात व्यक्तियों के नाम पर गिरफ्तार किया जा रहा है।



 भाजपाइयों ने एक स्वर से दीपावली त्योहार तक गिरफ्तारी व छापेमारी अभियान रोकने की मांग की। एसडीएम सदर ने भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में डीएम व एसपी को अवगत कराएंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की अर्चना पांडेय, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed