फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angered by mother's scolding, student commits suicide by hanging herself

Kannauj News: मां की डांट से नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 30 Dec 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, student commits suicide by hanging herself
फोटो :11: नंदिनी की फाइल फोटो।
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निगोह में बाजार से देर से घर लाैटने पर मां की डांट से नाराज छात्रा ने सोमवार को छत पर बने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी का शव लटका देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


ग्राम निगोह निवासी अखिलेश सक्सेना की पुत्री नंदिनी (16) नगर के एक बालिका इंटर काॅलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बताया गया कि रविवार को नंदिनी छिबरामऊ बाजार गई थी। बाजार से काफी देर से बेटी घर आई तो मां उमा देवी ने डांट दिया। मां की डांट से वह काफी नाराज हुई। शाम को खाना खाने के बाद जब सभी परिजन सोने के लिए चले गए तो रात के किसी समय नंदिनी चुपचाप छत पर बने कमरे में पहुंची और कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

रात में आंख खुलने पर परिजन ने उसे बिस्तर से गायब देखकर घर में तलाश की तो नंदिनी का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed