फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anger: Tank nearby, still no water in taps

गुस्सा: नजदीक में टंकी, फिर भी नलों में नहीं पानी

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anger: Tank nearby, still no water in taps
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत तेराजाकेट में पेयजल संकट से गुस्साई महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर बीडीओ का घेराव किया। महिलाओं ने कहा दो साल से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जबकि पास में ही टंकी स्थित है। इस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

सोमवार को तेराजाकेट के मोहल्ला डाला की महिला कृष्णा देवी, नन्ही देवी, श्यामा देवी, पूनम देवी, कुंती, ममता, ओमवती, राम श्री व जगदीश सिंह ने तालग्राम विकास खंड कार्यालय में जाकर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता को घेर लिया। महिलाओं का आरोप था कि मोहल्ले के बगल में पानी की टंकी स्थापित है। पाइप लाइन पड़ी है और नल लगे हैं लेकिन दो साल से उनमें पानी नहीं आ रहा है। सर्दियों में हैंडपंप से काम चल जाता है। गर्मियों में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। बीडीओ मनोज गुप्ता ने ग्राम प्रधान को तत्काल बुलाने के लिए एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यालय में प्रधान रामराज के पहुंचने पर बीडीओ ने पानी की समस्या का कारण पूछा। प्रधान रामराज ने बताया कि टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है। टंकी की मोटर फुंकी है। जिसकी कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। ग्राम पंचायत इतना भार नहीं उठा सकती। ठेकेदार धनंजय सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत ठीक कराए। मोटर हमारे इस्टीमेट में नहीं है। चाहे जहां शिकायत कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed