फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anger erupted against MPs who opposed the Nari Shakti Vandan Act.

Kannauj News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले सांसदों पर फूटा गुस्सा

Tue, 12 May 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted against MPs who opposed the Nari Shakti Vandan Act.
कन्नौज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी सांसदों के प्रति महिलाओं का आक्रोश चरम पर है। सोमवार को महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में महिला जन आक्रोश अभियान के तहत विपक्षी सांसद घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में जनपद की 100 से ज्यादा महिलाओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता प्राची गुप्ता के नेतृत्व में महिलाएं एकत्रित हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी सांसदों के शीर्ष नेताओं पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। महिला भाजपा कार्यकर्ता दीप शिखा पाल ने ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित न होने देकर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें आगामी चुनावों में नारी शक्ति कड़ा सबक सिखाएगी। इस दौरान रेखा दोहरे, विनीता चतुर्वेदी, सुनीता कटियार, कल्पना देवी, कमला देवी, गीता कुशवाह, विमला कुमारी, सरोज सिंह, साधना सविता, मीना कश्यप, शीलू सिंह, मुन्नी देवी, शीतल बाथम, रीतू, राजेश्वरी, लक्ष्मी, आशा, सुधा, राधा, पुष्पा समेत सम्मानित मातृ शक्ति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed