फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anarchists broke the foundation stone of the MP

अराजकतत्वों ने तोड़ा सांसद का शिलापट

Tue, 18 Oct 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the foundation stone of the MP
फोटो 18सीएचबीपी55: तहसील रोड पर टूटा पड़ा शिलापट। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कैरदा रोड से तहसील तक जाने वाली सड़क के निर्माण का शिलापट सोमवार की रात तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। भाजपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कोटे से कई महीने पहले तहसील तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण के बाद इसका लोकार्पण सांसद सुब्रत पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य व विधायक अर्चना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया था। निर्माण कार्य का शिलापट तहसील मार्ग पर लगवाया गया था। रात में किसी समय अराजक तत्वों ने शिलापट का तोड़ दिया। शिलापट तोड़े जाने की जानकारी होने पर भाजपा नेता गौरव शाक्य, निकाय संयोजक रामानंद वर्मा, सभासद दिलीप गुप्ता, शिवऔतार गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि ने प्रशासन से जांच कराकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed