फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An elderly man walking home died after being hit by a bike.

Kannauj News: पैदल घर जा रहे वृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत

Sun, 23 Nov 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
An elderly man walking home died after being hit by a bike.
कन्नौज। मकरंद नगर जीटी रोड पर रविवार शाम बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के गांव मवई रियायक निवासी सिपाही लाल पाल (60) शाम को कन्नौज से घर जा रहे थे। मकरंद नगर के धर्म कांटा के निकट जीटी रोड पर कानपुर की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने सिपाही लाल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में सिपाही लाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed