फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ammonia leak in ice factory, accident averted

Kannauj News: बर्फ फैक्टरी में अमोनिया का रिसाव, हादसा बचा

Tue, 12 Dec 2023 11:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 Dec 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Ammonia leak in ice factory, accident averted
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मकरंद नगर पुलिस चौकी के करीब स्थित एक बर्फ फैक्टरी में रविवार को वॉल्ब खुलने से अमोनिया गैस लीक होने के बाद समय रहते खामी को दुरुस्त करने से हादसा बच गया। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से वाॅल्ब को चंद मिनटों में ही सही कर लिया गया। अमोनिया गैस का रिसाव थमते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




दरअसल शहर के मकरंदनगर इलाके में राकेश राठौर की एक बर्फ फैक्टरी है। सर्द मौसम की वजह से यह काफी दिनों से बंद है। रविवार को फैक्टरी में साफ-सफाई के साथ बची अमोनिया गैस को स्टोर करने का काम चल रहा था। तभी अचानक वॉल्ब अधिक खुल गया और गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने गैस के रिसाव को चंद मिनटों में ही बंद कर लिया।
विज्ञापन

फैक्टरी के मालिक राकेश राठौर ने बताया कि सर्द मौसम को देखते हुए दीपावली के पहले से ही फैक्टरी बंद चल रही है। साफ-सफाई का काम किया जा रहा था। रविवार को बची गैस को रिसीवर में लिया जा था, तभी वॉल्ब ज्यादा खुल गया। उसे तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






नगर पालिका को नहीं जानकारी, जांच का भरोसा

हालांकि नगर पालिका के जिम्मेदारों ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि शहर में चल रही बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव की जानकारी नहीं मिली है। कहा कि जो भी फैक्ट्री हैं, उसकी जांच करवाई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उद्योग केंद्र के उपयुक्त धनंजय सिंह ने बताया कि बर्फ फैक्टरी का एमएसएमई के तहत पंजीकरण है। उसके रख रखाव या संचालन की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed