फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Amar Ujala's election chariot will reach today, there will be dialogue

आज पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, होगा संवाद

Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's election chariot will reach today, there will be dialogue
कन्नौज। जिले में सोमवार को अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम पहुंचेगा। सुबह सरायमीरा बस स्टाङ्खप पर चाय पर चर्चा, कलक्ट्रेट पार्क में दोपहर में आधी आबादी से चर्चा, शहर के बोर्डिंग मैदान में युवाओं से चर्चा और शाम चार बजे लोहिया पार्क मानपुर रोड पर राजनीतिक दलों से चर्चा होगी।
विज्ञापन

कन्नौज हमेशा से ही ऐतिहासिक और राजनीति गढ़ रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों के लिए ही कन्नौज की तीनों विधानसभा की सीटोें पर हमेशा से नजर रहती है। जिले की तीनों विधानसभा में करीब 12 लाख मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तिर्वा और छिबरामऊ सीट पर अपना परचम लहराया था। जबकि सपा ने सदर में लगातार तीसरी बार अपनी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। नेताओं ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। ऐसे में जिले के आम लोग क्या सोचते हैं। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा वालों के लिए इस बार चुनाव में क्या मुद्दे होंगे, क्या धर्म और जाति के नाम पर वोट पड़ेंगे या जिले में विकास का मुद्दा मायने रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार साल में भाजपा ने जिले में क्या विकास कार्य किया। क्या जनता सरकार के कामों से खुश है या फिर से कोई नया विकल्प ढूंढने में लगी हैं। इन मुददों पर अमर उजाला के सत्ता संग्राम में चर्चा होगी।
कार्यक्रम.......
सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: सरायमीरा बस स्टॉप पर गुप्ता टी स्टाल पर चाय पर चर्चा।
दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा, महिलाओं से संवाद
स्थान: कलक्ट्रेट मैदान एडीएम आवास के सामने महिलाओं से आधी आबादी पर चर्चा।
दोपहर 2 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: बोर्डिंग मैदान में युवाओं से चर्चा।
शाम 4 बजे
राजनीतिक चर्चा
स्थान: मानपुर रोड स्थित लोहिया पार्क में राजनीतिक दल के लोगों से संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed