फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegations of discrimination in issuing death certificates.

Kannauj News: मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में भेदभाव का आरोप

Tue, 06 Jan 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination in issuing death certificates.
कन्नौज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार के हंगामा किया। नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र ग्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में भेदभाव का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचने वाले एक पक्ष के लोगों से दाह संस्कार की रसीद, हलफनामा, सीएमओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र आदि कई कागजात मांग कर उन्हें परेशान किया जाता है जबकि दूसरे पक्ष के लोगों से कोई कागजात नहीं मांगे जाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पालिकाकर्मियों से तीखी नोकझोक हुई। कार्यकर्ताओं ने समान नियम लागू करने की मांग की। इस मौके पर नकुल शर्मा, बंटी वर्मा, श्यामजी मिश्रा, रित्विक स्वर्णकार, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed