फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of registering an FIR for an accident instead of murder.

Kannauj News: हत्या के बजाये दुर्घटना में प्राथमिकी लिखने का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of registering an FIR for an accident instead of murder.
कन्नौज। ठठिया थानाक्षेत्र में पिता ने पुलिस पर हत्या के बजाये दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीडि़त पिता ने कानपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 13 जुलाई 2026 को कप्तान सिंह, उसके बेटे योगेंद्र सिंह और दामाद रतन उर्फ भूरा ने चलती मोटरसाइकिल पर डंडा मारकर बेटों ऋषि व अमित को गिराया और फिर जानलेवा हमला किया। हमले में ऋषि की मौत हो गई, जबकि घायल अमित किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के सुरतनापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी नाबालिग बेटी से बयान लेकर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। उन्होंने 30 जुलाई को कानपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। सुरेंद्र ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को बताया कि उनके बेटे की हत्या जमीन की रंजिश में हुई है और उन्हें न्याय चाहिए। सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दुर्घटना का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि अमित और अन्य लोग सच्चाई जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed