{"_id":"66d0f81e1debe0bb6404ba54","slug":"allegation-of-raping-a-minor-at-gunpoint-kannauj-news-c-214-1-knj1005-117888-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर के बाहर कपड़े धुल रही नाबालिग के साथ गांव का युवक खेतों में खींच ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचने पर परिजनों को धमकाते हुए मारपीट कर भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तब पीड़िता के परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर कपड़े धुल रही थी। उसी समय गांव का एक युवक आया और उसका मुंह बंद करके खेतों में खींच ले गया। यहां युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। मां और पिता खोजते हुए खेत पर पहुंचे, जिन्हें देखकर युवक मौके से भाग गया। मां व पिता के साथ शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची। आरोपी के भाई ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट कर भगा दिया।
युवक के परिजनों की धमकियाें से परेशान होकर वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी युवक रास्ता घेर कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था, जिसके चलते परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी थी। घर पर रहने के बाद भी युवक उसे परेशान करता रहता है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।