फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   alart : jile mein teen din mein aa sakata tiddee dal

अलर्ट : जिले में तीन दिन में आ सकता टिड्डी दल

Sat, 23 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
alart : jile mein teen din mein aa sakata tiddee dal
कन्नौज। लॉकडाउन में किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। राजस्थान से टिड्डी दल 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगरा की ओर बढ़ रहा है। इससे जनपद की फसलों के प्रभावित होने की भी आशंका है। जिला प्रशासन ने इस बाबत किसानों को अलर्ट किया है। कृषि विभाग को इनसे निपटने के लिए तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि आगरा के सीमावर्ती प्रदेश राजस्थान के दौसा जिले तक टिड्डी दल पहुंच गया है। हालांकि अभी आगरा में टिड्डी दल का असर नहीं है। सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया टिड्डी एक दिन में 100 से 150 किमी तक उड़ने की क्षमता रखते हैं। ये फसलों, बाग में झुंड में हमलाकर पत्तियों को खाकर नष्ट कर देते हैं। इन्हें धुआं कर, थाली, ढोल या टिन के डिब्बे पीटकर भगाया जा सकता है। विकास भवन में टिड्डी दल से बचाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मोबाइल नंबर 8887850950 व 9454682284 पर किसान सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

टिड्डी दल से बचाव के लिए ये करें उपाय
-टिड्डी दल को थाली, ढोल, नगाड़े, लाउड स्पीकर की तेज आवाज से खेत से भगाया जा सकता है।
-टिड्डी दल सुबह 10 बजे के बाद खेत में डेरा डालते हैं। इन्हें रोकने के लिए किसान पांच फीसदी मैलाथियान और 1.5 फीसदी क्वीनालफास का छिड़काव करें।
-40 मिली नीम के तेल को 10 ग्राम कपड़े धोने के पाउडर के साथ 10 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करने से टिड्डी फसलों को नहीं खाते हैं।
-टिड्डी दल बलुई मिट्टी में अंडे देता है। इससे बचने के लिए किसान खेतों की गहरी जुताई कर सिंचाई कर दें। इससे टिड्डी दल खेत में नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed