फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   alam ke juloos kee soochana par pulis mahakame mein macha hadakamp

अलम के जुलूस की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
alam ke juloos kee soochana par pulis mahakame mein macha hadakamp
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र की सकरावा चौकी में अलम के जुलूस की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और सकरावा चौकी इंचार्ज मुकेश राणा के जुलूस में पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की सकरावा चौकी स्थित मोहदीनगर में अलम का जुलूस निकाला जा रहा था। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और चौकी इंचार्ज मुकेश राणा ने टीम के साथ जाकर मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को देखते ही अलम के जुलूस में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। जुलूस में शामिल लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज मुकेश राणा का कहना है कि जुलूस में 10 से 12 बच्चे व पांच से छह व्यक्तियों के होने की पुष्टि हुई है। सभी एक जगह इकट्ठे थे। जुलूस नहीं निकाल रहे थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed