फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav said that the party's policies should be conveyed to the people.

पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएं : अखिलेश

Sun, 15 Feb 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that the party's policies should be conveyed to the people.
फोटो :41: एक्सप्रेसवे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता करते सपा मुखिया अखिलेश यादव। स्
तिर्वा। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को भ्रमित करने का काम किया है। अब लोग उनके इरादों को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर काम करने के बजाय समाज में विभाजन की राजनीति करती है और सदन में भी झूठे आंकड़े पेश करती है।
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ से इटावा जाते समय आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा के पास गागेमऊ गांव के सामने सपा अध्यक्ष का काफिला समर्थकों ने रोक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सतर्क रहने और एक-एक मतदाता पर नजर बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जातिगत समीकरण बिगाड़कर वोट कटवाने की कोशिश कर रही है इसलिए कार्यकर्ता सजग रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जातिवाद को बढ़ावा देकर लोगों को गुमराह कर रही है। डबल इंजन सरकार विकास नहीं बल्कि जनता को गुमराह करने में लगी रहती है। यहां पर हुकुम सिंह यादव, अरविंद सिंह, राजन, सुरजीत यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed