फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh surrounded Yogi government on development works, said: Will give jobs to youth as soon as SP government is formed

विकास कार्यों पर योगी सरकार को अखिलेश ने घेरा, कहा: सपा सरकार बनते ही युवाओं को देंगे नौकरी

Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh surrounded Yogi government on development works, said: Will give jobs to youth as soon as SP government is formed
सराय प्रयाग में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अखिलेश यादव ने इत्र की नगरी से चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने विकास कार्यों पर योगी सरकार को घेरा। अखिलेश ने किसानों के साथ आम लोगों को फ्री और सस्ती बिजली देने का वादा किया। सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जिले के सरायप्रयाग में कप्तान सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के विकास कार्यों के बारे में लोगों से पूछा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भाजपा सरकार को लपेटे में लिया। कहा कि सपा सरकार ने यह एक्सप्रेसवे तीन साल में बनवा दिया था। इनकी सरकार कई सालों से जीटी रोड को नहीं बना पाई है। यह चारों तरफ खुदा पड़ा है। न जाने यह कब बनकर तैयार होगा। उन्होंने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही और उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही जनपद की आधा दर्जन से अधिक बड़ी सड़कों के निर्माण के बारे में बताया।
विज्ञापन

अखिलेश ने किसानों की नब्ज भी टटोली। सपा सरकार में किसानों को फसलों का उचित मूूल्य दिलाने के लिए कहा। वहीं किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की। घरेलू बिजली महंगी होने का मुद्दा उठाया। समाजवादी सरकार बनने पर घरेलू बिजली को सस्ती करने का आश्वासन दिया। इन दोनों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने के लिए कहा। अखिलेश ने बिहार चुनाव की तर्ज पर युवाओं का मुद्दा उठाया। सपा सरकार में युवाओं को लैपटाप और टैबलेट बांटने पर बात की। उन्होंने सपा सरकार बनते ही सभी विभागों में नौकरियां देने का आश्वासन दिया। रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि भाजपा ने रोजगार ही खत्म कर दिए हैं। एक करोड़ रोजगार कोरोना काल में देने की बात कही गई। हकीकत में तमाम लोगों की नौकरियां चली गईं। यह लोग रह गए तो सभी जगह नौकरियां खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने विकास, किसान और युवाओं के मुद्दे भी उठाए। कहा कि प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कई अनुषांगिक संगठनों के लोग जिलेवार यात्राएं कर रहे हैं। पिछले एक साल से कोई बढ़ी जनसभा नहीं हुई थी। यहां से उन्होंने प्रदेश में संदेश देने का काम किया है। यह लोकसभा सीट पिछले 35 सालों से सपा के कब्जे में रही है। पिछले चुनाव से यह सीट बीजेपी के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed