{"_id":"658332368ab208628c06ab3a","slug":"ajay-baghel-became-president-rajiv-yadav-became-general-secretary-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7092-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अजय बघेल अध्यक्ष, राजीव यादव बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अजय बघेल अध्यक्ष, राजीव यादव बने महामंत्री
विज्ञापन
तिर्वा। बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर दो आवेदन होने पर संगठन के वकीलों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष को चुन लिया। अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए।
बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी भंग होने के बाद बुधवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन सदस्य अजय बघेल व वर्तमान महामंत्री अशोक राजपूत ने अध्यक्ष पद के लिए अपना-अपना आवेदन किया था। अन्य पदों पर महामंत्री पद के लिए राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु तोमर तनिष्क, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह, सचिव पद पर विपिन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप राजपूत, मीडिया प्रभारी के लिए सुमित श्रीवास्तव, ऑडिटर पद के लिए रामप्रताप पाल एवं कोऑर्डिनेटर के लिए सलमान खान ने अपना-अपना आवेदन चुनाव कमेटी को दिया था।
किसी दूसरे उम्मीदवार ने अपना दावा पेश नहीं किया। इसलिए इन सभी को चुनाव कमेटी परमानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सुधीर यादव, महेंद्र सिंह, देवेंद्र दिवाकर, संजय दोहरे ने निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। अध्यक्ष पद के दो आवेदन होने पर चुनाव कमेटी ने संगठन के सभी वकीलों के साथ बैठक कर अध्यक्ष पद पर खड़े उम्मीदवारों के नाम चर्चा की। संगठन के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आम सहमति बनाने की बात कही। सभी सदस्यों की आम सहमत से अजय बघेल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। चुनाव अधिकारियों ने नए अध्यक्ष के रूप में अजय बघेल के चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान देवेंद्र, कमलेश पाल, राजेश चौहान, अनिल कश्यप, संजय दोहरे, शिवपाल पाल, ब्रज किशोर अवस्थी सहित अन्य वकील मौजूद रहे।