फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Air Pollution Quotes,school,hospital,cms,city

शहर में बढ़ा वायु प्रदूषण, सांस लेना हुआ दूभर

Thu, 03 Nov 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution Quotes,school,hospital,cms,city
कन्नौज। शहर में अचानक वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सुबह से आसमान में धुंध छा गई। दिन में लोगों को वाहनों की लाइटें जलाने पड़ी। बच्चे स्कूल के लिए मॉस्क लगाकर निकले। बुजुर्गों में सांस की समस्या अधिक बढ़ गई, जिसके चलते अधिकांश लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा समय की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 265 हो गई है, जो खतरनाक है। एक सप्ताह तक इस तरह के ही हालात रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि दीपावली पर छोड़े गए पटाखों और पराली जलाने से शहर की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। मौसम के तापमान में आई गिरावट के कारण प्रदूषित वायु धरातल की तरफ आ गई। इस कारण दिन में काली धुंध छा गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री रहा है। इससे शहर में करीब 265 एक्यूआई बढ़ गया है। यह खतरनाक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

वहीं, शहर की आबोहवा बिगड़ने से बुजुर्गो में सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। 12 बुजुर्गों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया ने बताया कि अचानक शहर की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। इसका असर बुजुर्गो में देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लैब सहायक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में आए परिवर्तन से प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को जागरुकता अभियान चलाने के साथ प्रमुख स्थानों पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रधानों के साथ-साथ सचिव भी पराली जलाने पर लगाएं रोक
शहर की वायु गुणवत्ता खराब होने पर डीएम शुभ्र्रांत कुमार शुक्ल ने चिंता जताई। उन्होंने तत्काल प्रधान और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह किसानों को खेतों में पराली न जलाने दें। पराली जलती मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed