{"_id":"63dbffb537ceca4ad83592b7","slug":"agra-won-the-women-s-cricket-championship-title-by-defeating-kanpur-kannauj-news-knp741710349-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कानपुर को हराकर आगरा ने महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कानपुर को हराकर आगरा ने महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता
विज्ञापन
कन्नौज। बोर्डिंग मैदान में पुरुष टीम के फाइनल मुकाबले से पहले गुरुवार को महिला क्रिकेट का खिताबी मुकाबला हुआ। गुरुवार को आगरा और कानपुर की वूमेन टीम फाइनल मुकाबले में भिड़ीं, जिसमें आगरा टीम की महिला खिलाड़ियों ने बेतहर प्रदर्शन करते हुए कानपुर टीम को 38 रनों से हराया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
शहर के बोर्डिंग मैदान में इत्र कारोबारी ओम प्रकाश पाठक की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा। गुरुवार को मान्या क्रिकेट एकेडमी आगरा वूमेन और केसीए कानपुर वूमेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर आगरा वूमेन टीम ने पहले बल्लेबाजी किया और निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। आगरा वूमेन के बल्लेबाज सम्पदा दीक्षित ने अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 64 रन बनाए। बल्लेबाजों में अनीता लोधी 34 रन, रामा कुशवाहा 30 रन ,पूजा राजपूत ने 18 रन बनाए। केसीए कानपुर की गेंदबाज नंदनी सिंह ने दो विकेट, सिद्धी सिंह एक विकेट लेने में सफल रहीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए कानपुर वूमेन की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इससे आगरा की टीम ने कानपुर को 38 रनों से पराजित कर दिया। कानपुर टीम की सलामी बल्लेबाज बबिता यादव ने एक छोर संभालते हुए नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 66 रन बनाए। बल्लेबाज में प्रियांशी 12 रन ,शिभू सिंह नौ रन ,क्षमा सिंह आठ रन का योगदान कर सकी । आगरा वूमेन की ओर से गेंदबाजी में रमा कुशवाहा दो विकेट, अनिता, अंशिका, अनिता और श्रुति ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रमा कुशवाहा रहीं। प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अंशिका चौधरी को मिला। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरोज पाठक ने महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रितेश शर्मा, रोहित सिंह, आकाश मिश्रा, संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, सजल सिंह, पारस दुबे और जुबेर हाशमी मौजूद रहे।