फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra-Lucknow expressway will be completed in November

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे नवंबर तक बन जाएगा

Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow expressway will be completed in November
एक्सप्रेस वे का सपा नेताओं के साथ निरीक्षण करते इफ्कान के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे नवंबर महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। अब तक 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह दावा सोमवार को कार्यदाई संस्था इफ्कान के अफसरों ने किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 12 अप्रैल को जिले में प्रस्तावित दौरा व उनके ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का हवाई सर्वेक्षण किए जाने की संभावनाओं के चलते सोमवार को कार्यदाई संस्था इफ्कान कंपनी के अधिकारियों ने तालग्राम से फगुहा भट्ठा तक बन रहे सिक्सलेन एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान इफ्कान के परियोजना प्रबंधक कृष्णामूर्ति, शासकीय प्रबंधक प्रमोद कुमार, अधिशासी मैनेजर राजीव रवींद्र नायर ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे विश्व की आधुनिकतम टेक्नोलाजी के आधार पर बनाया गया है।   प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि उनकी संस्था को 64 किमी हाईवे बनाने का काम मिला है। इसमें 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।  उन्होंने बताया कि हाईवे को सुरक्षित रखने के लिए जगह-जगह एंबुलेंस व रेस्क्यू टीम की व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन


सिक्सलेन को दो भागों में बांटा गया है। बीच में एक मीटर का डिवाइडर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए मेटल बीम की बाउंड्री बनाई जा रही है। हाईवे पर आबादी वाले स्थानों व ओवरपास, अंडरपास व पुलों के पास हैलोजन के जरिए रोशनी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे सड़क से सात से 11 मीटर तक की ऊंचाई पर बन रहा है। इसके अलावा सर्विस रोड भी साथ में ही तैयार किया जा रहा है। सर्विस रोड को सुरक्षित रखने के लिए इस पर कटीले तारों की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सपा नेता नीरज द्विवेदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed