फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agra-lucknow express way me daraar

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस में दरार, खतरा

Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
agra-lucknow express way me daraar
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माण की पोल खुलकर सामने आ गई है। अमोलर अंडरपास के ऊपर एक बार फिर दरार पड़ गई और एक फीट गहरा सुराख हो गया। इससे हादसे होने की आशंका बनी है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था इफ्कान ने कराया था।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 180 किलोमीटर अमोलर अंडर पास पर कई दिनों से दरार पड़ गई है और वह दरार बढ़ती ही जा रही है। इसके कारण एक फीट का सुराग हो गया। तेज गति से गुजरने वाले वाहन उछाल लेकर निकल रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले एक बार इसी जगह पर सड़क धंस चुकी है और दरार भी पड़ चुकी थी। इफ्कान कंपनी ने लीपापोती कर ठीक भी कराया था। अब तीसरी बार दरार पड़ने से निर्माण पर सवाल खड़े होने लगे है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के अंडर पास पर दरार और होल होने की जानकारी मिली है। जल्द कर्मचारियों को भेजकर दरार और होल को ठीक कराया जाएगा,,
जान मैथू इंजीनियर इफ्कॉन
पहले भी दो बार धंस चुका है हाईवे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अमोलर भवनियापुर के बीच 176 किलोमीटर पर 17 सितंबर को 20 से 25 फीट लंबा व 15 फीट चौड़ाई में सड़क धसक गई। करीब 19 ट्राली मिट्टी भरी गई थी। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना लखनऊ से मथुरा के लिए निकले थे। उन्हें अधिकारियों ने भनक नहीं लगने दी। अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद 18 अक्तूबर को फिर इसी जगह पर सड़क धंस गई थी। जिसको अमर उजाला ने 19 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया। अधिकारियों ने एक्सप्रेस वे को तीन लेन पर यातायात रोककर मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed