{"_id":"6181826a2a86255c411e9543","slug":"after-theft-the-house-was-set-on-fire-the-miscreants-committed-the-crime-kannauj-news-knp661827135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाद घर में लगा दी आग, दबंगों ने अंजाम दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के बाद घर में लगा दी आग, दबंगों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दबंगों के खौफ से कस्बे के मोहल्ला कोलियान की मां-बेटी पुश्तैनी मकान छोड़कर दूसरी जगह रहने चली गईं। दबंगों ने सोमवार को खाली पड़े मकान के जीने का दरवाजा तोड़ दिया। यह यहां से जेवर और नगदी ले गए। इसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया।
मोहल्ला कोलियान निवासी शहनाज बेगम पत्नी अच्छन खां ने बताया कि एक माह पहले परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इनके खौफ के चलते वह बेटी शबा के साथ पैतृक मकान छोड़कर पश्चिमी बाईपास स्थित दुकान में रहने लगीं। महिला का आरोप है कि एक नवंबर को इन लोगों ने मकान की छत पर जीने के गेट को तोड़ दिया। घर में रखे कागजात, तीन लाख रुपये नगद और बेटी की शादी के लिए रखे जेवर ले गए। घर में आग लगा दी। इससे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।