{"_id":"6ab2cac217d05f2a640c2c02","slug":"after-sugar-jaggery-prices-are-also-skyrocketing-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156474-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चीनी के बाद गुड़ के दाम भी छू रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चीनी के बाद गुड़ के दाम भी छू रहे आसमान
विज्ञापन
कन्नौज। चीनी के बाद गुड़ के भाव बढ़ने से बाजारों में बिक्री के साथ ही प्रयोग में भी कमी आई है। छोटे तबके के लोग जहां किलो के बजाय पाव व आधा किलो में खरीदारी करने लगे हैं। वहीं बड़े परिवार में अब एक से दो किलो खरीदकर काम चला रहे हैं।
आम जनता पर लगातार पड़ रही महंगाई की मार से रसोई का बजट बिगड़ गया है। 42 रुपये से अचानक 65 रुपये में चीनी बिकने लगी। अब 13 रुपये चीनी के दाम कम हो गए हैं। चीनी के बाद गुड़ के दामों में उछाल आया है। 50 रुपये में बिकने वाला गुड़ अब 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है। हमेशा चीनी महंगी और गुड़ सस्ता होता था। अब गुड़ महंगा है। अचानक गुड़ के दाम बढ़ने से दुकानदारों को भी परेशनी हो रही है।
जलालाबाद के दुकानदार विमलेश पाठक ने बताया कि चीनी अब 52 रुपये में बिक रही है, लेकिन गुड़ के दाम बढ़ गए हैं। गुड़ के दामों में अचानक से आई उछाल से सभी परेशान हैं। गांवों में जहां 55 से 60 रुपये में गुड़ बिक रहा है तो वहीं शहर में 70 से 80 रुपये में दुकानदार गुड़ बेच रह हैं, जिसके चलते बिक्री में भी कमी आई है।
विज्ञापन
गुड़ का प्रयोग किया कम
चीनी का दाम बढ़ने के बाद गुड़ के दाम भी बढ़ गए हैं। रसोई की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है तो इसकी भरपाई भी हमलोग प्रयोग कम करके ही करेंगे। रात में खाना खाने के बाद गुड़ खाया जाता था, लेकिन अचानक दाम बढ़ने से खाना बंद कर दिया है।
-सुनीता दुबे, अकबरपुर सरायघाघ
-- --
पानी के साथ खिलाएंगे बिस्किट
चीनी और गुड़ की महंगाई से कम प्रयोग में लाया जा रहा है। आगंतुकों को गुड़ के बजाय पानी पीने को अब बिस्किट दिया जा रहा है। सरकार को चीनी व गुड़ के दाम को कम करने पर ध्यान देना चाहिए।
-दीपिका शुक्ला, सरायमीरा