फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After damage from wrong medicine in potato seed

Kannauj News: आलू बीज में गलत दवा से नुकसान के बाद किसानों को अलर्ट किया

Thu, 02 Feb 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
After damage from wrong medicine in potato seed
कन्नौज। जनपद में जायद सीजन की फसलों की बोआई की तैयारी शुरू हो गई है। 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का, मूंगफली, उर्द, मूंग, तरबूज व खरबूजा की फसलें होती हैं। नवंबर 2022 में गलत दवा के प्रयोग से हुए आलू में नुकसान को लेकर अलर्ट जारी हो गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि फरवरी से मई-जून तक जायद फसलों का समय रहता है। किसानों से कहा गया है कि वह गुणवक्ता युक्त बीज ही खरीदें। साथ ही किसान लाइसेंस धारक दुकानदार से ही बीज लें। बीज खरीदने की पक्की रसीद जरूर ले लें। रसीद में बीज का नाम, कंपनी, दर व मूल्य के साथ ही खरीदार का भी नाम होना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि संकर बीज एक बार ही बोया जाता है, यदि दूसरी बार बोआई हुई तो जमाव तो होगा, लेकिन दाने नहीं बनेंगे। किसान मक्का का संकर बीज खरीदने के दौरान बिल जरूर लें। दूसरी ओर कंपनियों से भी कहा गया है कि डीलर को बीज या उर्वरक या दवाओं की बिक्री का अधिकार पत्र जरूर दिए जाएं।
विज्ञापन

इनसेट
गाड़ियों से बीज बिक्री करने वालों की मांगी सूचना
जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि कई लोग गाड़ियों में रखकर बीज बिक्री के लिए सीधे गांव पहुंचते हैं, उनकी सूचना किसान अधिकारी को जरूर दें। ऐसे लोग नकली बीज, दवा व उर्वरक देते हैं। साथ ही जिला कृषि अधिकारी ने बिना लाइसेंस के कृषि बीज, उर्वरक व दवाएं बिक्री करने वालों की सूचना उनके मोबाइल नंबर 8272893015 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रिपोर्ट...अजय कुुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed