फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After 35 years, the farmers of Saradamai got ownership rights.

Kannauj News: 35 साल बाद सरदामई के किसानों को मिला मालिकाना हक

Thu, 04 Dec 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
After 35 years, the farmers of Saradamai got ownership rights.
फोटो:10: किसान को आकार पत्र 45 वितरित करते एसडीएम तथा चकबंदी अधिकारी। संवाद
छिबरामऊ। सरदामई गांव के पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को एसडीएम व चकबंदी अधिकारी ने 192 किसानों को आकार पत्र 45 वितरित किए। 35 साल बाद जमीन का मालिकाना हक मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन



वर्ष 1990 में तत्कालीन जनपद फर्रुखाबाद में आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए अग्निकांड में 35 गांवों के भू अभिलेख जलकर राख हो गए थे। सालों चली चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली थीं। बाद में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने चकबंदी अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर अभिलेख बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

ग्राम सरदामई के पंचायत घर में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, चकबंदी अधिकारी दिनेश शर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी रामवीर सिंह, चकबंदीकर्ता रामकिशोर, विद्यावारिध, अजय सिंह, सर्वेश कुमार, लेखपाल कालीचरन, उपेंद्र ने किसान रामप्रकाश, रामजीत सिंह, रामचंद्र, रंजीत, पूरन, सेवकराम, रनवीर, धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, हरिओम, सुरेश सिंह, छविराम, विमला देवी समेत 192 किसानों को आकार पत्र 45 वितरित किए। चकबंदी अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि धारा 52 के प्रकाशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed