{"_id":"646e51aea5268bcc820c0b24","slug":"advocates-strike-continues-work-affected-kannauj-news-c-12-1-251339-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, काम प्रभावित
Wed, 24 May 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 24 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय के अफसरों के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध लगातार 10वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर नाराजगी जताते रहे। जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर नारेबाजी भी करते रहे।
संयुक्त जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। सभी ने बारी-बारी से माइक पर आकर अफसरों की कार्यशैली पर विरोध जताया। रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात अफसरों की ओर से अभद्रता किए जाने की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से खफा अधिवक्ताओं ने इसे सीनियर अफसरों को भ्रष्टाचार से जुड़ा होने का आरोप लगाया। कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय के अफसर की कार्यशैली की शिकायत के बाद भी आलाधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए हो रहा है। कहा कि जब तक उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटियार, मनोज पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, रामदेव शुक्ला, हीरालाल, बदर आलम, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
निबंधन के महानिरीक्षक को भी भेजा ज्ञापन
अधिवक्ताओं ने शिकायतों का एक पत्र महा निरीक्षक निबंधन को भी भेजा है। इसमें 10 बिंदुओं में बात कही गई है। इसमें कन्नौज उपनिबंधक कार्यालय में तैनात उपनिबंधक अश्वनी कुमार को लेकर शिकायत की गई है। कहा गया है कि वह दो वर्ष से यहां तैनात हैं। आरोप लगाया है कि वह अक्सर अधिवक्ताओं से अभद्रता करते हैं। अपने कार्यालय में प्राइवेट कर्मियों को रख रखा है। उनकी मदद से रिश्वत लेते हैं। विक्रय विलेख व किरायानामा व अन्य विलेखों के पंजीकरण में कमियां अवैध रूप से दिखाकर पंजीकरण में रोड़ा डलवाते हैं। इस वजह कई लोग अब स्टांप पर लिखापढ़ी करवा रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। मांग की गई है कि यहां तैनात उपनिबंधक का यहां से तत्काल तबादला करवाया जाए। विभागीय कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डिप्टी सीएम से भी मिलेंगे वकील
पिछले 10 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे वकील अब गुरुवार को जिले में आ रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात करेंगे। बुधवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान इस पर चर्चा भी की गई है। डीएम से बात करके मिलने का समय मांगा गया है।