{"_id":"5e726de58ebc3e78b12b226b","slug":"adhooree-taiyaariyon-se-korona-se-nipatega-svaasthy-vibhaag-kannauj-news-knp55116282","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों से कोरोना से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों से कोरोना से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग !
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में लटके ताले।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय ने अधूरी सुविधाओं के साथ कोरोना वायरस से लड़ने का खाका तैयार किया है। छह बेड के आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ मच्छरदानी लगी है। जरूरी सुविधाएं नदारद हैं।
अस्पताल में सैनिटाइजर से स्प्रे के निर्देश हैं। यहां फिनायल और ब्लीचिंग पाउडर तक से नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है। कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाना है। यहां बीपी चेक करने के लिए मानीटर भी नहीं है। पर्सनल प्रोटेक्शन किट डेंगू व स्वाइन फ्लू बीमारी के दौरान भेजी गई थीं।
आइसोलेशन वार्ड में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। शौचालय वार्ड दूर हैं। अगर कोई मरीज भर्ती होता है तो उसे वार्ड से निकलकर लगभग 50 फीट दूर जाना होगा। वार्ड में न पोर्टेबल एक्सरे मशीन है और न ही सीबीसी जांच की सुविधा ही।