फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   adhooree taiyaariyon ne roka preeped meetar lagaane ka abhiyaan

अधूरी तैयारियों ने रोका प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान

Sun, 17 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
adhooree taiyaariyon ne roka preeped meetar lagaane ka abhiyaan
प्रीपेड मीटर के संबंध में कर्मचारियों से चर्चा करते एक्सईएन विद्युत शादाब अहमद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड मीटर लगाने के अभियान को आधी अधूरी तैयारियों के कारण शुरू नहीं किया जा सका है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 15 नवंबर से अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिले में न तो इन मीटरों को रिचार्ज करने की व्यवस्था है और न ही एक्टिवेट करने के लिए सिस्टम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले जिले को 200 प्रीपेड मीटर उपलब्ध कराए गए थे। इन मीटरों को सबसे पहले सरकारी दफ्तरों में लगाया जाना था। जिले में करीब 200 सरकारी दफ्तर हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पिछले माह बिजली विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश के हर जनपद में 15 नवंबर से सरकारी दफ्तरों व अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान शुरू किया जाए। लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ने अपने आवास पर प्रीपेड मीटर लगवा कर इस योजना का शुभारंभ किया था। इसी तरह प्रदेश के कई अन्य जनपदों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू किया गया। कन्नौज में इस योजना का शुभारंभ नहीं हो सका है। विभाग के मुताबिक इन मीटरों को रिचार्ज करने की व्यवस्था नहीं है। इन मीटरों को लगाने से पहले एक्टिवेट करना है। इसके लिए जरूरी सिस्टम अभी तक नहीं लगाया गया है। ऐसे में अभियान 15 नवंबर से शुरू नहीं हो सका है। समस्याओं से आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं एक्सईएन शादाब अहमद का कहना है कि प्रीपेड मीटरों को संचालित करने के लिए सिस्टम स्थापित किया जाएगा। जगह-जगह प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के केंद्र स्थापित होंगे। अगर कोई बिजली दफ्तर में रिचार्ज कराना चाहता है तो वह करा सकता है। इस व्यवस्था से बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। समय पर बिजली खर्च का भुगतान भी होगा। वसूली करने के लिए विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed