{"_id":"62cf1a730161df467e6b2994","slug":"adhar-card-kannauj-kannauj-news-up-news-shivir-kannauj-news-knp707408486","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : गांवों में शिविर लगाकर किया जाएगा आधार का प्रमाणीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : गांवों में शिविर लगाकर किया जाएगा आधार का प्रमाणीकरण
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांवों में तैनात पंचायत सहायकों की लापरवाही के कारण पांच हजार लाभार्थियों की पेंशन पर ग्रहण लगने के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संज्ञान लिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित गांवों में शिविर लगाकर आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जाए। 15 जुलाई से गांवों में शिविर शुरू होंगे।
बुधवार के अंक में अमर उजाला ने 5000 लाभार्थियों की पेंशन पर लगा लापरवाही का ग्रहण शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद अफसरों की नींद टूट गई और जिला समाज कल्याण विभाग एक्शन मोड में आ गया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से विकास खंड की ग्राम पंचायत बिबिया जलालपुर, कसावा, विशुनगढ़, डालूपुर सुल्तानपुर, रनवीरपुर, हरिहरपुर, मिघौली व नौली गांव में 15 जुलाई से ब्लॉक मुख्यालय की टीम को कैंप लगाकर आधार प्रमाणीकरण के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम वृद्धावस्था, विधवावस्था व दिव्यांग पेंशनधारकों के आधार का प्रमाणीकरण करेगी, जिसके बाद से उनके खातों में पेंशन की धनराशि आने लगेगी।
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आठ गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। हर रोज एक गांव में कैंप लगाया जाएगा और आधार प्रमाणीकरण का कार्य किया जाएगा। वह स्वयं कैंप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
- दीप चंद्र दीक्षित, एडीओ समाज कल्याण