{"_id":"69f8f4c1678a5ccc010f287e","slug":"additional-inspector-accused-of-beating-a-cart-vendor-kannauj-news-c-214-1-knj1007-148596-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अतिरिक्त निरीक्षक पर ठेले वाले को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अतिरिक्त निरीक्षक पर ठेले वाले को पीटने का आरोप
विज्ञापन
सौरिख। शिकंजी का ठेला लगाने वाले युवक ने थाने के अतिरिक्त निरीक्षक पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक गश्त के दौरान कस्बे की एक गली के पास पहुंचे, जहां उन्होंने ठेला लगाकर शिकंजी बेच रहे युवक को जबरन नीचे उतार दिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।