फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Additional director at specialist doctors considered

अपर निदेशक ने माना विशेषज्ञ डाक्टर कम

Sat, 02 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Additional director at specialist doctors considered

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने स्वीकार किया कि

विज्ञापन
स्थानीय अस्पताल में कम से कम चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसको शीघ्र दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह शनिवार की शाम टीम के साथ नगर के महिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रसव केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रीती शाक्य, स्टाफ नर्स सुधारानी शाक्य से भी पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में और क्या सुधार किए जा सकते हैं, इसको लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा से चर्चा की।

इस दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, इनेथिसिया और फिजीशियन की कमी है। शासन स्तर पर इस समस्या को भी दूर कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में सौ शैया का अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है।

उद्घाटन होतेे ही सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगे। इस मौके पर डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. अभिषेक बाजपेई, प्रभात गंगवार, विकास दुबे, मनोज, हरिनाथ सिंह, शैलेंद्र शाक्य, शबाना, शिवरतन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed